कानपुर में पटरी से उतरी चौरी चौरा एक्सप्रेस 58 मिनट देरी से पहुंची गोरखपुर, अभी रास्ते में फंसी स्पेशल

1692 Shares

कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर बुधवार शाम हादसाग्रस्त हुई चौरीचौरा एक्सप्रेस तीन घंटे बाद रात 7.59 बजे यहां से रवाना हुई और निर्धारित समय से 58 मिनट की देरी से गोरखपुर पहुंच गई।

जबकि रात नौ बजे निकली 10 कोच की स्पेशल स्लीपर ट्रेन अभी रास्ते मे ही फंसी है। एसी की चार बोगियों के यात्रियों को स्लीपर में बैठने की जगह मिली और वो रास्ते भर परेशान भी रहे।

स्पेशल ट्रेन गुरुवार सुबह 10.30 बजे तक गोरखपुर नहीं पहुंच सकी थी, जबकि समयसारिणी के अनुसार इस ट्रेन को नौ बजे तक गोरखपुर पहुंच जाना चाहिए था।

स्पेशल ट्रेन अहिल्यापुर स्टेशन पर ही करीब सवा घंटे रुकी रही। ये ट्रेन अभी चार घंटे विलंब से चल रही है। रात आठ बजे निकली चौरी चौरा एक्सप्रेस 58 मिनट की देरी से गोरखपुर जंक्शन पर गुरुवार सुबह 7.08 बजे पहुंच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *