बिना इंटरनेट आपके PC पर चलेगा Meta का नया AI! Muse Glimmer मॉडल हुआ लॉन्च, जानें खूबियां

1397 Shares

Meta ने अपने ‘Meta Superintelligence Labs’ द्वारा डेवलप किया गया एक नया AI मॉडल Muse Glimmer पेश किया है। Muse Glimmer में 30 बिलियन पैरामीटर्स हैं और इसे हमेशा ऑन रहने वाले लोकल एजेंट वर्कफ्लो के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है। Meta का कहना है कि ये सिंगल कंज्यूमर GPU वाले Mac या PC पर चलने के लिए सुटेबल है। फुल प्रिसिजन पर, Muse Glimmer को 55GB से ज्यादा मेमोरी की जरूरत होगी। Muse Glimmer को एजेंटिक टास्क कम्प्लीशन, मल्टी-स्टेप रीजनिंग और मल्टी-मॉडल इनपुट और रीजनिंग जैसे फंक्शन्स को संभालने के लिए डिजाइन किया गया है।

Meta ने लॉन्च किया Muse Glimmer

सोमवार को एक न्यूजरूम पोस्ट में, Meta ने Muse Glimmer का एलान किया है। Meta Superintelligence Labs के इस लेटेस्ट AI मॉडल के मॉडल वेट्स को परमिसिव Apache 2.0 लाइसेंस के तहत रखा गया है। Meta ने कहा, ‘Muse Glimmer एक 30-बिलियन-पैरामीटर मॉडल है जिसे हमेशा ऑन रहने वाले लोकल एजेंट वर्कफ्लो के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है’। कंपनी का कहना है कि ये मॉडल सिंगल कंज्यूमर GPU वाले Mac या PC पर काम कर सकता है। इससे लोकल एजेंट्स और फंक्शन कॉलिंग, लोकल कोडिंग और LLM-as-a-judge इवैल्यूएशन जैसे यूज केसेज पॉसिबल हो सकेंगे।Meta का दावा है कि Muse Glimmer अपनी साइज कैटेगरी के बाकी लीडिंग मॉडल्स की तुलना में की-एजेंटिक यूज केसेज और बेंचमार्क्स पर स्ट्रॉन्ग परफॉर्मेंस ऑफर करता है। कंपनी का कहना है कि कई AI एप्लिकेशन्स अभी भी क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर और नेटवर्क एक्सेस पर डिपेंड हैं, और Muse Glimmer को इसी लिमिटेशन को दूर करने के लिए डिजाइन और लोकली यूज के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है। दावा है कि ये इंटरनेट कनेक्शन के साथ या बिना इंटरनेट के भी मॉडल्स को लोकली चलाने की छूट देता है।

30-बिलियन-पैरामीटर वाले इस मॉडल को फुल प्रिसिजन पर 55GB से ज्यादा मेमोरी की जरूरत होगी। Meta ने मॉडल का साइज घटाकर 20GB से कम करने के लिए 4-बिट क्वांटाइजेशन का इस्तेमाल किया है, जिससे ये 24GB या 32GB मेमोरी सेटअप पर आसानी से चल सकता है। Meta ने Google के Gemma4-31b और Alibaba के Qwen3.6-27B के साथ Muse Glimmer का डायरेक्ट कंपैरिजन भी शेयर किया है। रिजल्ट्स दिखाते हैं कि Muse Glimmer 12 टेस्ट्स में दोनों मॉडल्स पर हावी रहता है।

Meta के मुताबिक, Muse Glimmer को एंड-टू-एंड एजेंटिक टास्क कम्प्लीशन, रिलाइबल टूल यूज, मल्टीमॉडल रीजनिंग, एरर डायग्नोसिस, टूल रिट्राइज और मल्टी-स्टेप रीजनिंग जैसी चीजों के लिए बनाया गया है। इसे 100 से ज्यादा भाषाओं के डेटा पर ट्रेन भी किया गया है। यूजर्स इसके वेट्स Hugging Face से डाउनलोड कर सकते हैं। Meta ने कहा कि Muse Glimmer आने वाले दिनों में Ollama, LM Studio और Unsloth जैसी एप्स पर उपलब्ध होगा।

टेक दिग्गज ने कन्फर्म किया है कि वह अलग-अलग डिवाइसेस पर परफ़ॉर्मेंस को ऑप्टिमाइज करने के लिए AMD, Arm, Dell, Intel और Nvidia के साथ काम कर रहा है। Meta ने साफ किया कि llama.cpp, MLX और ExecuTorch के लिए ऑप्टिमाइज्ड इंटीग्रेशन आने वाले दिनों में मिल जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *