गिरते बाजार में ‘बुलेट शेयर’ ने पकड़ी रफ्तार, ऑल टाइम हाई के करीब Eicher Motors के स्टॉक; एक्सपर्ट ने दिए टारगेट

1191 Shares

शेयर बाजार में आज कमजोरी के साथ कारोबार हो रहा है लेकिन इस गिरावट के बीच बुलेट बाइक बनाने वाली कंपनी आइशर मोटर्स (Eicher Motors Share) के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। खास बात है कि शेयरों में तेजी पिछले 5 हफ्तों से जारी है और यह स्टॉक अब अपने ऑल टाइम हाई के करीब पहुंच रहा है।

आइशर मोटर्स के शेयर कमजोर बाजार में 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। सुबह शेयर 7955 रुपये पर खुले और 8110 रुपये का हाई लगा दिया। इस शेयर का 52 वीक लो 5643 रुपये है।

 

वहीं, नीचे की ओर तत्काल सपोर्ट ₹7,950–₹7,980 है जबकि मेजर सपोर्ट ₹7,750–₹7,800 और सबसे स्ट्रॉन्ग सपोर्ट ₹7,525–₹7,550 है। जिगर पटेल ने कहा कि ₹8,200 के ऊपर लगातार बने रहने से ₹8,350–₹8,400 तक जाने का रास्ता खुल सकता है।

कैसे रहे Q1 रिजल्ट

आइशर मोटर्स ने 29 जुलाई को FY27 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए थे। वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में आयशर मोटर्स लिमिटेड का नेट प्रॉफ़िट 21.5% बढ़कर 1,463 करोड़ रुपये हो गया। रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल बनाने वाली इस कंपनी को पिछले वित्त वर्ष में 1,205 करोड़ रुपये का प्रॉफ़िट हुआ था।

  • नेट प्रॉफ़िट 21.4% बढ़कर ₹1,463 करोड़ रहा, जो पहले ₹1,205 करोड़ था
  • रेवेन्यू 31.5% बढ़कर ₹6,632 करोड़ हो गया, जो पहले ₹5,042 करोड़ था
  • EBITDA 32.2% बढ़कर ₹1,590 करोड़ रहा, जो पहले ₹1,203 करोड़ था
  • EBITDA मार्जिन 24% रहा, जो पहले 23.9% था
  • यहां शेयरों को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *