काशी विश्वनाथ में सावन शिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, लाखों शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक

5.6kViews
1772 Shares

सावन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि, यानि सावन शिवरात्रि पर मंगलवार को काशी में आस्था का सैलाब दिखाई दिया। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव का दर्शन-पूजन और जलाभिषेक करने से सभी दुखों का नाश होता है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। सुबह की पहली किरण के साथ ही श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में लाखों शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया।

कांवड़ियाें की लगीं कतारें

कांवड़ यात्रा की समाप्ति और आत्मिक शुद्धि के इस पावन अवसर पर सोमवार देर रात से ही गेट नंबर 1, 4, 4B और अन्य मार्गों पर बैरिकेडिंग में कांवड़ियों की कतारें लग गई थीं, मंगलवार को जलाभिषेक के लिए आने वाले श्रद्धालुओं में सबसे अधिक संख्या प्रयागराज से आए कांवड़ियों की रही, जो संगम से जल लेकर यह भक्त द्वादश ज्योतिर्लिंग श्री काशी विश्वनाथ और माता पार्वती के दर्शन के लिए उमड़ पड़े।

शिव भक्तों ने अर्पित किया गंगाजल

भक्तों ने शिवलिंग पर गंगाजल, दूध और बेलपत्र अर्पित कर व्रत धारण किया है, लाखों की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने मैदागिन से मंदिर और गिरजाघर चौराहे से मंदिर मार्ग को नो व्हीकल जोन घोषित किया हुआ है। मंदिर से घाट तक बड़ी संख्या में सिविल पुलिस, पैरामिलिट्री और सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *