दशाश्वमेध घाट पर गंगा माता मंदिर के पास लगी आग, समय रहते पाया गया काबू

1079 Shares

दशाश्वमेध घाट स्थित जल पुलिस चौकी के ठीक सामने गंगा माता मंदिर के बगल में बुधवार की देर रात करीब दो बजे अचानक आग लग गई। दुकानदार के अनुसार आग लगने की वजह संभवत: आकाशदीप है, ऐसे में आग की आशंका असावधानीवश होने का अनुमान है।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा को सूचना दी गई। आस पास के लोग आग बुझाने के लिए पानी की व्यवस्था कराई जिसके बाद काफी प्रयासों से आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *