मुरादाबाद में ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरा मजदूर, पहिये के नीचे आकर हुई मौत

3.8kViews
1582 Shares

लती ट्रैक्टर-ट्रॉली से मजदूर गिर गया। मजदूर ट्रॉली के पहिये के नीचे आकर कुचल गया। हादसे में मजदूर की मौत हो गई। स्वजन बिना किसी कार्रवाई के शव घर ले गए। संभल जिले के असमोली क्षेत्र के रतूपुर गांव निवासी दानिश ट्रैक्टर-ट्रॉली में भट्ठे से ईंट लादकर मुरादाबाद गए थे।

सोमवार की शाम को ईंट मुरादाबाद उतारकर ट्रैक्टर ट्राली से घर जा रहे थे। जैसे ही वह पाकबड़ा क्षेत्र के लोदीपुर राजपूत स्थित गांव बर्गर किंग के सामने पहुंचे तो ट्रैक्टर ट्राली पर मजदूर कुछ सामान लेने के लिए रुके थे। तभी अचानक चालक चांद अली ने ट्रैक्टर चला दिया। ट्रैक्टर आगे बढ़ा तो सीट पर बैठे दानिश उछलकर नीचे गिर गए।
भी दानिश के ऊपर ट्राली का पहिया चढ़ गया। दानिश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भीड़ जमा हो गई। सूचना पर स्वजन भी पहुंच गए। स्वजन ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव को घर ले गए। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि इस घटना की जानकारी नहीं मिली है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *