रुड़की में मनरेगा धांधली की आरटीआई मांगने पर बवाल, शिकायतकर्ता पर जानलेवा हमला

1152 Shares

ग्राम पंचायत पीरपुरा में विकास कार्यों व मनरेगा में हुई धांधली की शिकायत और आरटीआई मांगने से बौखलाए ग्राम प्रधान पक्ष के दर्जनों दबंगों ने शिकायतकर्ताओं पर हमला बोल दिया।

आरोप है कि रंजिश के चलते दबंगों ने लाठी-डंडों, सरियों और धारदार हथियारों से लैस होकर एक ही परिवार के प्रवेज, रियासत और अकदस पर अलग-अलग जगहों पर जानलेवा हमला कर दिया।

हमले में एक युवक की अंगुली कट गई, जबकि अन्य घायलों के सिर, गर्दन और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। बता दें कि दूसरे पक्ष प्रधान मुजफ्फर शुक्रवार को झगड़े के बाद मुकदमा दर्ज कर चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *