महाराष्ट्र: अमरावती के एक हॉस्टल में भूतों की अफवाह, 600 से ज्यादा स्टूडेंस घर लौटे

4.8kViews
1445 Shares

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में एक सरकारी आदिवासी हॉस्टल से जुड़ी अजीबोगरीब घटना सामने आई है। यहां हॉस्टल में भूत और आत्माओं से जुड़ी अफवाहें फैलने के बाद 608 छात्र-छात्राएं अचानक हॉस्टल छोड़कर अपने घर चले गए।

बता दें कि यह घटना अमरावती के डोमा ट्राइबल आश्रम स्कूल की है। कुछ छात्र-छात्राओं का दावा था कि उन्हें रात के समय हॉस्टल परिसर में अजीबोगरीब आवाजें सुनाई देती थीं।

किस तरह की आवाजें?

बच्चों के अनुसार, उन्हें रात को घुंघरुओं की आवाज, अजीब हंसी और रोने की आवाजें सुनाई देती थीं। इस हॉस्टल में कुल 608 छात्र रहते थे, जिनमें 263 लड़के और 345 लड़कियां शामिल थीं। अफवाहें फैलने के बाद डर के कारण सभी बच्चे अपने घर लौट गए।

स्कूल प्रशासन ने क्या कदम उठाया?

बच्चों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए स्कूल प्रशासन ने तुरंत एक्शन लिया। स्कूल के हेडमास्टर संजय चौधरी ने बताया कि कई लड़कियों ने रात में अजीब आवाजें सुनने की शिकायत की थी।स्थिति को संभालते हुए प्रशासन ने कुछ छात्राओं को अस्पताल पहुंचाया और उनका मनोचिकित्सक से चेकअप करवाया। जांच के बाद डॉक्टर ने बताया कि बच्चों के इस तरह के लक्षण ‘सिवियर हिस्टीरिया’ एक मानसिक स्थिति (जिसमें लोग डर या तनाव के कारण असामान्य व्यवहार करते हैं) से जुड़े हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *