40वें दिन Hanuman Ansh की आंधी में उड़ गईं 4 ब्लॉकबस्टर, कमाई में इन फिल्मों का किया पत्ता साफ

1555 Shares

फिल्म हनुमान अंश ने सफलता के मामले में हिंदी सिनेमा की परिभाषा को पूरी तरह से बदलकर रख दिया है। वीकेंड के अलावा वर्किंग डेज में भी नीम करोली बाबा की इस बायोपिक मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक प्रदर्शन करके दिखाया है, जो रिलीज के 40वें दिन भी जारी रहा है।

अब हनुमान अंश ने 40वें दिन बॉक्स ऑफिस पर सबसे अधिक कलेक्शन के मामले में हिंदी सिनेमा की चार बड़ी ब्लॉकबस्टर मूवीज के रिकॉर्ड को तोड़ डाला है। आइए जानते हैं कि वे कौन सी फिल्में हैं, जिन्हें हनुमान अंश ने पीछे छोड़ा है।

इन 4 फिल्मों पर भारी पड़ी हनुमान अंश

बात की जाए हनुमान अंश की रिलीज के 40वें दिन के घरेलू बॉक्स ऑफिस पर की गई कमाई के बारे में तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के छठे मंगलवार को नीम करोली बाबा की बायोपिक फिल्म हनुमान अंश 8.25 करोड़ का धुआंधार कारोबार किया है। इसके साथ ही इंडिया में हनुमान अंश की टोटल कमाई 231 करोड़ के पार पहुंच गई है।

40वें दिन कमाई के मामले में हनुमान अंश ने जिन फिल्मों को पीछे छोड़ा है, उनकी डिटेल्स कुछ इस प्रकार है-

  • हनुमान अंश (Hanuman Ansh 2026)- 8.25 करोड़ (40वें दिन कमाई)
  • धुरंधर (Dhurandhar 2025)- 2.60 करोड़ (40वें दिन कमाई)
  • पठान (Pathaan 2023)- 2.55 करोड़ (40वें दिन कमाई)
  • छावा (Chhaava 2025)- 1.40 करोड़ (40वें दिन कमाई)
  • उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक (Uri-The Surgical Strike 2019)- 1.38 करोड़ (40वें दिन कमाई)

इस तरह से हनुमान अंश ने अपनी दमदार कमर्शियल परफॉर्मेंस की बदौलत बॉलीवुड की इन चार बड़ी फिल्मों को धूल चटा दी है और कामयाबी का एक अनोखा इतिहास रच दिया है। बता दें कि हनुमान अंश इस साल की बॉलीवुड की सबसे सफल मूवीज के मामले में टॉप-3 में शामिल हो गई है।

बजट से 115 गुना अधिक मुनाफा

निर्देशक विशाल चतुर्वेदी और अभिनेता शोभिनव सत्या की हनुमान अंश फिल्म का कुल बजट महज 2 करोड़ रुपये है और अब तक ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 115 गुना से अधिक कमाई कर चुकी है, जो अपने आप में एक महा रिकॉर्ड है। सबसे अधिक मुनाफा कमाने के मामले हनुमान अंश 2026 की इकलौती मूवी बन चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *