4 साल पहले रिलीज हुई थी OTT की मोस्ट अंडररेटेड वेब सीरीज, IMDb ने दी थी 8.9 की धांसू रेटिंग

 आज के दौर में ओटीटी प्लेफॉर्म मनोरंजन का सबसे अहम साधन बन गया है। खासतौर पर जब से भारतीय सिनेमा में वेब सीरीज का चलन आया है, तब से एंटरटेनमेंट देखने का फैंस का नजरिया बदल गया है। अब सिनेप्रेमियों हर एक किस्म की फिल्म और सीरीज देखने का मौका मिलता है।

कुछ वेब सीरीज ऐसी हैं, जो काफी अंडररेटेड रही हैं। ऐसी ही एक 4 साल पुरानी वेब सीरीज के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, जिसे इंटरनेट मूवीज डेटाबेस यानी आईएमडीबी से 8.9/10 धांसू रेटिंग मिली है।

मोस्ट अंडररेटेड सीरीज

जिस वेब सीरीज के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, उसका निर्माण ना तो किसी बडे़ फिल्म वेंचर ने किया है और ना ही इसका क्रिएटर कोई बड़ा ओटीटी फिल्ममेकर है। कम बजट, छोटे प्लेटफॉर्म और कलाकारों द्वारा बनाई गई ये सीरीज अब भी ऑडियंस की फेवरेट मानी जाती है। आपको बता दें कि इस सीरीज का नाम- एनसीआर डेज (NCR Days) है।

साल 2022 में इस वेब सीरीज को एक-एक एपिसोड के हिसाब से यूट्यूब पर फ्री में ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया था। सीरीज का स्क्रीनप्ले और डायरेक्शन अंबरीश वर्मा ने किया था, जो फिलहाल सपने वर्सेज एवरीवन जैसी कल्ट सीरीज फ्रेंचाइजी के लिए जाने जाते हैं। जब ये रिलीज हुई थी तो इसके बारे में बहुत कम चर्चा हुई थी।

लेकिन आज के समय में एनसीआर डेज को ओटीटी की सबसे बेहतरीन और मोस्ट अंडररेटेड वेब सीरीज के तौर पर जाना जाता है। अंबरीश वर्मा की एनसीआर डेज की कहानी 5 एपिसोड में सिमटी है, जो एमबीए कॉलेज के दोस्तों के एक समूह के इर्द-गिर्द घूमती है।

यारी दोस्ती और एमबीए टैगलाइन के साथ इसे पेश किया गया है, जिसमें दिल्ली एनसीआर के लड़कों का हरियाणवी ह्यमूर भी देखने को मिलता है।

ओटीटी पर कहां देखें एनसीआर डेज

हालांकि, अब आपको अंबरीश वर्मा की एनसीआर डेज यूट्यूब पर फ्री में ऑनलाइन तो देखने को नहीं मिलेगी। लेकिन जियो टीवी (Jio TV) आप इसका आनंद आसानी ले सकते हैं। इसके अलावा अगर आपके पास ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 (Zee5) का सब्सक्रिप्शन मौजूद है, तो एनसीआर डेज को जी5 पर स्ट्रीम कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *