बांदा में लूट के आरोपी गैंग लीडर समेत दो गिरफ्तार, मुठभेड़ में पैर में लगी गोली
बदौसा थाना के ग्राम नांदन मऊ में एक मई को घर में घुसकर महिला से लूटपाट करने के आरोपित गैंग लीडर आदेश निवासी पुनाहुर व उमेश ग्राम सतंयाव को पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने रविवार सुबह मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।
गैंग लीडर पैर में गोली लगने से घायल हुआ। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गिरफ्तार आरोपितों के पास से पुलिस टीम ने बाइक,तमंचा व कारतूस बरामद किए। एसपी पलाश बंसल ने बताया कि पकड़ा गया आदेश एक सक्रिय गैंग का लीडर है जिस पर गैंग्सटर एक्ट समेत अपने सगे चाचा की हत्या के मामले दर्ज हैं।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

