राजस्थान में ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में छूटा कपड़ा, होगी जांच

9.8kViews
1463 Shares

 राजस्थान में चित्तौड़गढ़ के एक निजी अस्पताल में सिजेरियन ऑपरेशन के दौरान कथित चिकित्सकीय लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है।

महिला के पति ने आरोप लगाया है कि ऑपरेशन के दौरान मेडिकल टीम ने पेट के अंदर सर्जिकल कपड़ा छोड़ दिया, जिससे महिला की हालत लगातार बिगड़ती गई।

करीब दो माह बाद अहमदाबाद के एक अस्पताल में इसे बाहर निकाला गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर डॉ. मंजू ने मेडिकल टीम गठित कर जांच के आदेश दिए हैं।

स्वजन के अनुसार, दक्ष अस्पताल में दो मई को महिला का ऑपरेशन हुआ, जिसमें बेटे का जन्म हुआ। छह मई को अस्पताल से छुट्टी मिलने के कुछ दिनों बाद महिला को तेज पेट दर्द, बुखार और लगातार संक्रमण की शिकायत शुरू हो गई।

स्थानीय स्तर पर उपचार के बावजूद हालत में सुधार नहीं हुआ। बाद में अहमदाबाद के डॉक्टरों ने बताया कि महिला के पेट में सर्जिकल कपड़ा होने की पुष्टि की । 27 जून को इसे बाहर निकाला गया। स्वजन के अनुसार, अब तक इलाज पर करीब 15 लाख रुपये खर्च हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *