मुंगेर दौरे पर आ रहे ब‍िहार के CM सम्राट चौधरी, तिलडीहा समेत प्रमुख दुर्गा मंदिरों में करेंगे पूजा, ऐसा है पूरा शेड्यूल

1012 Shares

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 19 और 20 अक्टूबर को अपने गृह जिले मुंगेर के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे संग्रामपुर प्रखंड के कहुआ पहुंचने के साथ ही जिले के कई प्रमुख और ऐतिहासिक दुर्गा मंदिरों में दर्शन-पूजन करेंगे

मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार 19 अक्टूबर को वे हेलीकॉप्टर से प्रसिद्ध शक्तिपीठ तिलडीहा का हवाई सर्वेक्षण करते हुए कहुआ पहुंचेंगे और नवनिर्मित हेलीपैड पर उतरने के बाद स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना का सिलसिला शुरू होगा। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा, विधि-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन की समीक्षा जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर और पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने संयुक्त रूप से की।

पहले दिन संग्रामपुर से तारापुर तक पूजा

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 19 अक्टूबर को दोपहर दो बजे पटना स्थित आवास से प्रस्थान करेंगे और दोपहर तीन बजे कहुआ पहुंचेंगे। 3:10 बजे स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद शाम 3:55 बजे नवगाईं दुर्गा स्थान पहुंचेंगे।

फिर पटना रवानगी

इसके बाद मनियां, बद्री विशाल नगर, माधोडीह, छोटी तेलडीहा, बिहमा और धौनी के दुर्गा मंदिरों में दर्शन करेंगे। तारापुर ठाकुरबाड़ी के समीप दुर्गा स्थान, रणगांव और लखनपुर दुर्गा स्थान में पूजा-अर्चना के बाद वे लखनपुर स्थित अपने आवास पर रात्रि विश्राम करेंगे।

दूसरे दिन तेलडीहा और असरगंज में दर्शन

दौरे के दूसरे दिन 20 अक्टूबर को मुख्यमंत्री सुबह नौ बजे लखनपुर से निकलकर 9:10 बजे प्रसिद्ध तेलडीहा दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद असरगंज गोला स्थित दुर्गा मंदिर और प्राचीन दुर्गा मंदिर में दर्शन करेंगे। सुबह 9:50 बजे लखनपुर लौटने के बाद दोपहर 12:05 बजे असरगंज स्थित केएम कॉलेज हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा पटना के लिए रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *