हमारी रोजाना की थाली में दाल और कुछ मौसमी सब्जियां ही शामिल होती हैं, फिर कुछ दिन बाद लगने लगता है कि अब नया ट्राई किया जाए, लेकिन क्या? अगर आप भी अक्सर इस सवाल पर अटक जाते हैं तो आज हम एक बड़ी ही चटपटी और मसालेदार सब्जी की रेसिपी लेकर आए हैं।
चलिए आज आपको आंवला की खट्टी और चटपटी सब्जी बनाने के बारे में बताते हैं।
आंवला सब्जी रेसिपी
आंवला हमारे लिए एक सुपरफूड है जिससे हम विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट की पूर्ति कर सकते हैं। आइए इससे सब्जी बनाने की रेसिपी जानते हैं:
सामग्री
-
1 कप कटा हुआ आंवला
-
1/2 छोटे चम्मच मेथी दाना
-
2 बारीक कटी हरी मिर्च
-
1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
-
1/2 छोटा चम्मच राई
-
1/2 छोटा चम्मच जीरा
-
1/4 छोटा चम्मच हल्दी
-
1/2 छोटा चम्मच दरदरी कुटी हुई सौंफ
-
1 छोटा चम्मच दरदरे पिसे धनिया के बीज
-
1/4 छोटा चम्मच हींग
-
2 चम्मच सरसों का तेल
-
1 छोटा चम्मच गरम मसाला
-
स्वादानुसार नमक
विधि
-
सबसे पहले आंवला को धोकर उसे काट लें और बर्तन में उबालने के लिए रख दें। इस बात का ध्यान रखें कि आंवला को हल्का ही पकाना है।
-
जब आंवला पक जाएं तो उसे अलग बर्तन में निकालकर ठंडा होने के लिए रख देना है।
-
दूसरी तरफ सब्जी का मसाला बनाने की तैयारी करें और इसके लिए पैन को गैस पर गर्म करने रख दें।
-
इसके बाद 1/2 छोटे चम्मच मेथी दाना, 1/2 छोटा चम्मच राई, 1/2 छोटा चम्मच जीरा और 1/2 छोटा चम्मच दरदरी कुटी हुई सौंफ को रोस्ट कर लेना है।
-
फिर इसे भी एक छोटी कटोरी में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें। इसके बाद मिक्सर ग्राइन्डर में पीस लें।
-
अगले स्टेप में उसी पैन में 2 चम्मच सरसों का तेल गर्म कर 1/4 छोटा चम्मच हींग और 2 बारीक कटी हरी मिर्च भून लें।
-
अब तैयार किया हुआ राई-जीरा वाला मसाला इसमें डालें। इसे कम से कम 1-2 मिनट अच्छे से भून लेने के बाद उबले हुए आंवला भी डालें।
-
इसे चम्मच से चलाते हुए 2 मिनट तक पकने देना है। जब लगे कि आंवला भुन जाए तो उसमें 1/4 छोटा चम्मच हल्दी, 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला भी मिलाएं।
-
सबसे आखिर में स्वादानुसार नमक मिलाकर 2-3 मिनट तक सब्जी को पकने देना है।
-
इस तरह तैयार है आपकी चटपटी और मसालेदार आंवला की सब्जी।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

