पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाके से दहला मनौरी बाजार, धुएं के गुबार से ढंक गया क्षेत्र; मची अफरा-तफरी
मनौरी स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में सोमवार दोपहर आग लग गई। पटाखों के धमाके से ग्रामीण दहल उठे। थोड़ी ही देर में लोगों की भीड़ जुटने लगी। पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच रही है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन कहा जा रहा है कि आग पूरी तरह से बुझने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।
एसीपी धूमनगंज रवि गुप्ता ने बताया कि टीम मौके पर पहुंच रही है। आग बुझने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। वहीं, कुछ साल पहले भरवारी में भी पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से तीन लोगों की मौत हुई थी और कई घायल हुए थे।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

