नीट में रुद्रपुर टॉपर गौरी श्रीवास्तव ने हासिल की 3399 रैंक, उत्तराखंड टॉप-10 में आठ छात्र

1173 Shares

 राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा 2026 के परिणाम में आकाश इंस्टीट्यूट, रुद्रपुर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

संस्थान की छात्रा गौरी श्रीवास्तव ने आल इंडिया रैंक 3399 प्राप्त कर रुद्रपुर सिटी टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। इसके साथ ही संस्थान के 200 से अधिक विद्यार्थियों ने नीट यूजी 2026 परीक्षा क्वालिफाई कर सफलता हासिल की है।

संस्थान के अनुसार उत्तराखंड की टॉप-10 रैंक में आठ विद्यार्थी आकाश इंस्टीट्यूट से हैं। रुद्रपुर केंद्र के विद्यार्थियों ने भी बेहतर अंक प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है। इनमें नेहा पंडित ने 616 अंक, आकर्षिका ने 599 अंक, राहुल सिंह ने 588 अंक, ऋतिका जोशी ने 586 अंक, रिया गुप्ता ने 584 अंक, मीनल तिवारी और अर्जुन भारद्वाज ने 581-581 अंक, प्रियांशी पुरुथी ने 573 अंक, रेहबर ने 558 अंक, अर्हान अंसारी ने 556 अंक तथा ज्योतिमय तालुकदार ने 550 अंक प्राप्त किए हैं।

संस्थान ने बताया कि अन्य विद्यार्थियों के परिणाम भी प्राप्त हो रहे हैं। इंस्टीट्यूट के सेंटर डायरेक्टर हिमांशु सिंघल ने विश्वास जताया कि सफल विद्यार्थी आगामी नीट काउंसलिंग के माध्यम से देश के प्रतिष्ठित सरकारी मेडिकल कालेजों में प्रवेश प्राप्त करेंगे।

इस अवसर पर जीएम पायल चावला, ब्रांच मैनेजर गौरव बिष्ट ने सभी सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *