सोनीपत में कई दिनों से बत्ती गुल, राम नगर के लोगों का गुस्सा फूटा; निवासियों ने लगाया सड़क पर जाम

1271 Shares

राम नगर मे गहराते बिजली संकट ने लोगों का जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। पिछले कई दिनों से हो रही अघोषित और लंबी बिजली कटौती के कारण भीषण उमस में स्थानीय लोगों का जीना दूभर हो गया है।

बार-बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार बिजली निगम द्वारा कोई ठोस समाधान न किए जाने से आक्रोशित निवासियों ने अब रोड जाम करने का रास्ता अपना लिया है।

रोषित लोगों ने अपनी नाराजगी जताते हुए सूरी पेट्रोल पंप वाली गली को जाम कर प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी है कि यदि बिजली आपूर्ति में तत्काल सुधार नहीं हुआ, तो वे उग्र प्रदर्शन करेंगे।

लोगों ने बिजली आने के बाद भी व्यवस्था के विरोध में सड़क जाम करने की रणनीति बनाई है। स्थानीय प्रशासन फिलहाल स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास में जुटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *