पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 16000 रन पूरे कर लिए हैं। बाबर इस मुकाम तक पहुंचने वाले सिर्फ पांचवें पाकिस्तानी खिलाड़ी बनें हैं। बाबर को यह रिकॉर्ड हासिल करने के लिए सिर्फ सात रनों की जरुरत थी
बाबर ने श्रीलंका के खिलाफ ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में छह चौकों की मदद से 45 रनों की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने पाकिस्तान के लिए 16000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में जगह बनाई।
बाबर के 16000 रन पूरे
बाबर ने अपने 355वें अंतरराष्ट्रीय मैच में 16000 रन पूरे किए। पाकिस्तान के लिए तीनों फॉर्मेट को मिलाकर इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड इंजमाम-उल-हक के नाम है।
इंजमाम ने 495 मुकाबलों में 20,541 रन जड़े। इसके बाद सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में यूनिस खान, मोहम्मद यूसुफ और जावेद मियांदाद का नाम आता है।
बाबर की बात करें तो, उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 4596, वनडे में 6633 और टेस्ट में 4771 रन बनाए हैं। बाबर का नाम अब पाकिस्तानी दिग्गजों के साथ शामिल हो गया है। हालांकि, अभी उनके पास सबसे आगे निकलने का मौका है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

