DTU में नए कोर्सेज की शुरुआत, बीटेक के साथ इकोनॉमिक्स की पढ़ाई; स्कूली छात्रों के लिए भी सर्टिफिकेट कोर्स

7.6kViews
1298 Shares

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और क्वांटम टेक्नोलॉजी के तेजी से बढ़ते दौर में दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) ने विद्यार्थियों के लिए कई नए शैक्षणिक कार्यक्रमों की घोषणा की है।

विश्वविद्यालय ने बहुविषयक शिक्षा को बढ़ावा देते हुए बीटेक छात्रों के लिए इकोनॉमिक्स में डबल मेजर ट्रैक शुरू किया है। साथ ही, स्कूली विद्यार्थियों के लिए एप्लाइड एआई, डेटा एनालिटिक्स और आंत्रप्रेन्योरशिप जैसे विषयों पर छह सप्ताह के सर्टिफिकेट कोर्स भी आरंभ किए गए हैं।

डीटीयू के कुलपति प्रोफेसर प्रतीक शर्मा ने शुक्रवार को इस वर्ष और अगले शैक्षणिक सत्र में शुरू होने वाले नए पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय छात्रों को तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी दक्ष बनाने की दिशा में काम कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *