VIDEO: सुप्रीम कोर्ट में जजों के सामने बदतमीजी… याचिकाकर्ता ने उड़ाए कागज, चीफ जस्टिस को कहा अपशब्द

8.8kViews
1709 Shares

सुप्रीम कोर्ट में आज शुक्रवार, 10 जुलाई को भारी हंगामा हुआ। एक व्यक्ति जो अदालत में खुद अपना केस लड़ रहा था, उसने भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) को अपशब्द कहे और कोर्टरूम में उनके सामने कागज फेंके।

सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही में बाधा डालने के बाद सुरक्षाकर्मियों ने उस व्यक्ति को बाहर निकाल दिया। यह घटना सुबह करीब 11 बजे जस्टिस के.वी. विश्वनाथन और जस्टिस आलोक अराधे की बेंच के सामने हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *