TMC MP Nadimul Haque ED Raid: तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य अहमद हसन नदीमुल हक के विरुद्ध मनी लांड्रिंग मामले में जांच कर रही ईडी ने सोमवार को उनके रांची, कोलकाता व दिल्ली से जुड़े आठ ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। ईडी कोलकाता में दर्ज इंफोर्समेंट केस इंफार्मेशन रिपोर्ट (ईसीआइआर) मामले में यह छापेमारी की गई है।
छापेमारी में क्या कुछ मिला, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पूरा मामला वित्तीय अनियमितता का बताया जा रहा है। सांसद अहमद हसन नदीमुल हक के विरुद्ध वित्तीय अनियमितता व धोखाधड़ी से जुड़े मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद से ही ईडी पूरे मामले की जांच कर रही है।
ईडी की टीम ने उनके कोलकाता के पार्क सर्कस इलाके में स्थित आवास व कार्यालय पर भी दबिश दी है। इसके अलावा कोलकाता में कई ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। अब तक की छापेमारी में क्या कुछ मिला है, उसका खुलासा अभी नहीं हो सका है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

