जिलाधिकारी के हस्ताक्षेप के बाद सुपर मार्केट की मरम्मत के लिए उत्पन्न हो रहे अवरोध समाप्त हो गया है। जिसको लेकर एक कार्यदायी संस्था को कार्य भी सौंप दिया गया है। कुछ औपचारिकताएं बाकी हैं। जिनके पूर्ण होते ही मरम्मत कार्य शुरु करा दिया जाएगा।
बीते मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर व्यापारियों ने धरना प्रदर्शन किया। साथ ही ज्ञापन भी सौंपा था। व्यापारियों की मांग है कि गुरु तेग बहादुर मार्केट (सुपर मार्केट) की मरम्मत जल्द कराई जाए। व्यापारियों ने मरम्मत का रास्ता साफ होने के बावजूद नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) द्वारा टेंडर प्रक्रिया में शिथिलता बरतने का आरोप लगाया था।
बता दें कि नगर पालिका ने 31 जनवरी को भवनों को जर्जर बताते हुए एक माह के भीतर दुकान, आवास व कार्यालय खाली करने की नोटिस जारी की गई थी। तबसे व्यापारियों और पालिका का बीच धींगामुश्ती चल रही है।
जिलाधिकारी के हस्ताक्षेप के बाद कार्यदायी संस्था चयनित
गुरु तेग बहादुर मार्केट (सुपर मार्केट) के अध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी ने कहा कि पालिका को हर काम के लिए कार्यदायी संस्था मिल जाती हैं, लेकिन व्यापारियों के काम के लिए नहीं मिल पा रहा। जिन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के हस्ताक्षेप के बाद कार्यदायी संस्था चयनित कर दिया गया।
उन्होंने कहा कि मजबूर होकर व्यापारी अधिशासी अधिकारी के खिलाफ जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया था। जिसको लेकर शासन नामित सभासद राजेश अग्रवाल, संजय जायसवाल, निरंजन सिंह, जसवीर सिंह, गुरुप्रीत सिंह , इंद्रजीत सिंह, सोना सिंह, प्रिंस, अमरजीत सिंह ,कमलजीत सिंह बग्गा समेत अन्य व्यापारियों ने जिलाधिकारी का आभार जताया।
उधर, अधिशासी अधिकारी स्वर्ण सिंह का कहना है कि मामले में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर लिया गया है। जिसको लेकर बाबू स्तर से कुछ लिखापढ़ी शेष है। जिसे एक दो दिन में पूरा कराकर कार्य शुरु कराने का एनओसी कार्यदायी संस्था को दे दिया जाएगा।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

