‘भारत हमेशा से रहा है नेपाल के सुख-दुख का साथी’, राजनाथ सिंह ने जताई पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना

1969 Shares

 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को नई दिल्ली में नेपाल दूतावास का दौरा किया और नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। सिंह ने दूतावास में शोक संदेश भी लिखा, जिसमें उन्होंने आपदा से हुई जान-माल की हानि और बड़े पैमाने पर हुई तबाही पर दुख व्यक्त किया।

नेपाल के प्रति भारत के समर्थन पर जोर देते हुए सिंह ने लिखा, “एक करीबी दोस्त और पार्टनर, और सुख-दुख के साथी के तौर पर भारत हमेशा नेपाल के साथ खड़ा रहा है। इस मुश्किल समय में भी हम अपने नेपाली भाई-बहनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं और नेपाल की खोज, बचाव और पुनर्वास की कोशिशों में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

राजनाथ सिंह ने लिखा, “भारत सरकार और भारत के लोगों की ओर से, मैं 26 अगस्त 2026 को अचानक आई बाढ़ से हुई जान-माल की भारी क्षति और तबाही पर नेपाल के लोगों और वहां की सरकार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।”

उन्होंने कहा, “इस दुखद प्राकृतिक आपदा ने नेपाल के नागरिकों के साथ-साथ कई विदेशी नागरिकों, जिनमें भारतीय नागरिक भी शामिल हैं, को प्रभावित किया है। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन लोगों के परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने इस आपदा में अपनी जान गंवाई है।” भारत इस आपदा में नेपाल का सहयोग कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *