उत्तराखंड में झमाझम बरसा मानसून, चार डिग्री लुढ़का पारा; भीषण गर्मी और उमस से राहत

9.0kViews
1857 Shares

 मानसून की दस्तक के साथ ही पहाड़ से लेकर मैदान तक जमकर मेघ बरस रहे हैं। हल्द्वानी सहित आसपास क्षेत्र में मंगलवार सुबह से मूसलधार वर्षा का क्रम जारी रहा। शाम तक बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। ऐसे में भीषण गर्मी और उमस से लोगों ने राहत महसूस की।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार हल्द्वानी में सोमवार की तुलना में अधिकतम तापमान चार डिग्री लुढ़कर 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, 24 घंटे भीतर 70 मिलीमीटर (एमएम) वर्षा रिकार्ड की गई।

इधर, मौसम विज्ञान केंद्र ने छह जुलाई तक बारिश का क्रम जारी रहने की संभावना जताई है। ऐसे में तपिश से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *