उन्होंने कहा कि दोनों देश बौद्ध विरासत संरक्षण, तीर्थ पर्यटन के विकास और जनस्तरीय संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करेंगे। बैठक में नेपाल की ओर से लुंबिनी क्षेत्र के सांसद तौफिक अहमद खान, रुपंदेही-चार के सांसद कन्हैया बनिया तथा लुंबिनी विकास कोष के कार्यवाहक सदस्य सचिव ज्ञानीन राई मौजूद रहे। वहीं भूटान की ओर से नेपाल में भूटान के राजदूत मेजर जनरल भेत्सोप नामग्येल, गृह सचिव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।