पंचकूला में Thar की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत; गाड़ी समेत चालक फरार, CCTV फुटेज से लगा सुराग

2.0kViews
1253 Shares

गांव भूड़ मंडलाएं रोड पर थार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में अज्ञात थार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

थाना प्रभारी प्रीतम सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई है। फुटेज में थार के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। पुलिस वाहन और चालक की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *