कांगड़ा घाटी रेल सेवा पर सांसद ने बुलाई बैठक, बंद ट्रेनों को चलाने पर पठानकोट में होगा मंथन; समाधान की उम्मीद

1333 Shares

 हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा घाटी रेल सेवा को नियमित रूप से चलाने को लेकर सांसद डा. राजीव भारद्वाज ने शुक्रवार को पठानकोट में रेलवे अधिकारियों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में रेलवे के डीआरएम जम्मू को भी आमंत्रित किया गया है। सांसद ने बताया कि क्षेत्र में रेल सेवाओं को सुचारू बनाने के लिए यह बैठक महत्वपूर्ण होगी।

4 साल बाद दो जून को शुरू हुई थी सेवाएं

करीब चार साल बाद 2 जून को कांगड़ा के सांसद डा. राजीव भारद्वाज और हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने रेलवे द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कांगड़ा रेलवे स्टेशन से घाटी ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था, ताकि क्षेत्र के लोगों को नियमित रेल सुविधा मिल सके।

कुछ समय बाद ही बंद हो गई थीं ट्रेन

हालांकि, इसके कुछ समय बाद ही घाटी में चलने वाली कुछ ट्रेनें बंद कर दी गईं, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। अब सांसद डा. राजीव भारद्वाज इस मुद्दे को लेकर रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक में विस्तार से चर्चा करेंगे।

निकल सकता है समाधान

बैठक में डीआरएम जम्मू की उपस्थिति भी रहेगी। उम्मीद की जा रही है कि इस पहल से कांगड़ा घाटी में रेल सेवाओं के सुचारू संचालन को लेकर कोई ठोस समाधान निकल सकता है, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *