फाफामऊ में बनेगा ई-बस डिपो! जमीन खरीद के लिए भेजा गया ₹50 करोड़ का प्रस्ताव

1197 Shares

फाफामऊ में ई-बस डिपो बनाने की तैयारी तेज हो गई है। इसके लिए जमीन खरीदने के मद में करीब 50 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक, फाफामऊ पुलिस आवास के बगल में डिपो के लिए जमीन चिह्नित की गई है। जमीन खरीद की प्रक्रिया पूरी होने के बाद यहां ई-बसों के संचालन और रखरखाव से जुड़ी सुविधाएं विकसित की जा सकती हैं।

ई-बस डिपो बनने से क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने और इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को बढ़ावा देने की योजना है।

अब प्रस्ताव को मंजूरी मिलने और जमीन खरीद की प्रक्रिया आगे बढ़ने का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *