संतकबीरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 114 किलो अवैध पटाखे किए बरामद

6.5kViews
1082 Shares

 अवैध रूप से पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के सीओ सर्वदवन सिंह के नेतृत्व में मंगलवार देर रात नंदौर में पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान एक क्विंटल 14 किलो अवैध पटाखे बरामद किए हैं। आरोपित नंदौर निवासी अर्जुन पुत्र राम सुरेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

सीओ सर्वदवन सिंह ने बताया सूचना मिली थी कि नंदौर में अवैध तरीके से बड़ी मात्रा में पटाखों का भंडारण किया गया है। सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष उमाशंकर त्रिपाठी उपनिरीक्षक राममिलन साहनी, संजय सिंह, प्रमोद शर्मा, शैलेन्द्र यादव, अनुप यादव, विकास यादव, नवीन कुमार सिंह, शेफाली सिंह के साथ मौके पर पहुंचकर छापेमारी की।तलाशी के दौरान अलग-अलग पैकेटों में रखे करीब एक क्विंटल 14 किलो पटाखे बरामद हुए। नंदौर निवासी अर्जुन पुत्र राम सुरेश के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

सीओ ने कहा कि बिना अनुमति पटाखों का भंडारण अथवा बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *