गाड़ियों में लिफ्ट देकर चोरी करने वाले पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी किए गए गहने आदि भी बरामद हुए हैं। सभी बदमाश अलीगढ़ जनपद के रहने वाले हैं। पुलिस ने उन्हें जेल भेजा है। बदमाशों के कब्जे से बरामद हुई कार की मालिक कुसुम बावरिया है जिसका इस्तेमाल वारदातों में हो रहा था।
थाना ढोलना पुलिस रविवार रात 11 बजे चेकिंग कर रही थी। तभी ढोलना के पास एक कार आई हुई दिखाई दी। पुलिस ने इस कार को रोक लिया।
बावरिया महिला की है बरामद की गई कार
कार में पांच लोग सवार थे। उसमें बैठे लोगों से जब पूछताछ की गई तो भी सकपका गए और संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद पुलिस उन्हें थाने ले आई और वहां पूछताछ की गई। आरोपितों ने कबूला कि वे अपनी गाड़ी में सवारियों को बिठाते थे और उसके बाद सामान चोरी कर लेते थे।
कई बार गहने हाथ लग जाते थे तो कभी अन्य सामान मिलता था। आरोपितों की जब तलाशी ली गई तो उनके पास से चोरी किए गए गहने वह 5000 रुपये नगद मिले।
बदमाशों में एक ही परिवार के कई सदस्य शामिल
गिरफ्तार बदमाशों के नाम बिट्टू पुत्र राजकुमार, राजकुमार पुत्र शंकर, मुन्ना पुत्र राजकुमार, सुंदरी पत्नी राजकुमार उर्फ गुड्डू सरिता पत्नी बिट्टू सभी निवासी खैर बाईपास नीवरी थाना शेरावर जनपद अलीगढ़ बताए गए हैं। बदमाशों में एक ही परिवार के कई सदस्य शामिल हैं।
कुसुम की तलाश कर रही है पुलिस
बरामद की गई कार बावरिया महिला कुसुम की है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि पूरा बावरिया गैंग है। जो जगह-जगह झुग्गी झोपड़ियां बनाकर रहता है।
गैंग घुमंतू किस्म का है
ढोलना इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र ने बताया कि पकड़ा गया गैंग घुमंतू किस्म का है। बदमाशों से पूछताछ की जा रही है कई घटनाएं खुलने की उम्मीद है। बरामद की गई कार कुसुम बावरिया की है जिससे पता चलता है कि बावरिया गैंग यहां घटनाओं को अंजाम दे रहा था।


