पीएम मोदी के जन्मदिन पर दरभंगा के श्यामा माई मंदिर पहुंचे संजय सरावगी, दीर्घायु की कामना

1107 Shares

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस पर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बुधवार को दरभंगा के प्रसिद्ध मां श्यामा माई मंदिर में पूजा-अर्चना की।

उन्होंने मां श्यामा माई से प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में भाजपा के कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

राष्ट्रसेवा को बताया प्रेरणास्रोत

संजय सरावगी ने कहा कि राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा है।

उनका परिश्रम, दृढ़ इच्छाशक्ति और जनसेवा के प्रति समर्पण करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।

विकास और सुशासन का उल्लेख

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, आत्मनिर्भरता और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों के कल्याण के लिए केंद्र सरकार की ओर से कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी

पूजा-अर्चना के अवसर पर प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अंकुर गुप्ता, जिला महामंत्री सुजीत मल्लिक, मीना झा, विकास चौधरी, मीरा मेहता, विनोद साहनी, लक्ष्मण झुनझुनवाला और गुड्डू मंडल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *