पटियाला में सीवरेज की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा, जहरीली गैस चढ़ने से युवक की मौत; दूसरा गंभीर

1640 Shares

 पटियाला में सीवरेज की सफाई के दौरान दो युवकों की हालात गंभीर हो गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर हालात में अस्पताल में दाखिल बताया जा रहा है।

दोनों एक ही परिवार संबंधित बताए जा रहे हैं जो विकास नगर में सीवरेज की सफाई के लिए मेनहाल में उतरे थे। दोनों प्राईवेट तौर पर काम करते थे और किसी प्राइवेट व्यक्ति द्वारा सीवरेज की सफाई के लिए बुलाया था। दीप नगर पटियाला के रहने वाले दोनों युवक घर में सीवरेज सफाई के लिए पाइप लाइन में उतरे तो गैस चढ़ने की वजह से एक की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *