संतकबीर नगर: आंगन में सांप के डसने से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, गांव में छाया मातम

 घर के आंगन में छिपे सांप के काटने से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत हो गयी। इससे घर में मातम छा गया है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर पर रिश्तेदार,शुभचिंतकों व गांव के लोगों की भीड़ जुटी हुई है।

बखिरा थाना क्षेत्र के बढ़या गांव निवासी पूर्व प्रधान 44 वर्षीय गिरजेश चंद पाठक की 38 वर्षीय पत्नी आशा देवी बुधवार को सुबह करीब पांच बजे घर के आंगन में थीं। वहां पहले से मौजूद एक विषैले सांप ने उन्हें काट लिया।

बताया जाता है कि मेढक का पीछा करते हुए सांप यहां पर आ गया था। अनजाने में इस महिला का पैर उस पर पड़ गया। परिवार के सदस्य उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। यहां के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करते हुए तत्काल एंटी स्नेक वेनम(इंजेक्सन)लगाया।

इसके बाद यहां के चिकित्सक ने उसे बीआरडी मेडिकल कालेज-गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गयी। मृतक आशा देवी अपने पीछे दो बेटे निशांत व प्रशांत और एक बेटी रश्मि को छोड़ गई हैं।इनके सिर से मां की ममता का साया उठ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *