Ranveer Singh को बड़ी राहत! Don 3 विवाद में FWICE का रुख नरम, बैन हटाने का फैसला

डॉन 3 छोड़ने को लेकर बीते समय में धुरंधर फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह का नाम काफी चर्चा में रहा है। निर्माता फरहान अख्तर की शिकायत के बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) की तरफ से रणवीर सिंह बैन यानी नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव लागू की गई थी, जिसका तमाम सेलेब्स ने भी विरोध जताया।

अब इस विवाद को लेकर FWICE ने यूटर्न लिया है और तत्काल प्रभाव से रणवीर सिंह बैन हटाने का फैसला लिया है। इस मामले को लेकर मुंबई में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान FWICE अध्यक्ष ने इस बात का एलान किया है।

रणवीर से हटा बैन

बुधवार को डॉन 3 विवाद को लेकर रणवीर सिंह पर FWICE द्वारा लगाई गई नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव को लेकर चर्चा हुई। समाचार एजेंसी एएनआई की तरफ से FWICE की तरफ से रणवीर से बैन हटाए जाने वाली प्रेस रिलीज को भी जारी किया गया है।

इतना ही नहीं रणवीर सिंह बैन मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) के अध्यक्ष अशोक पंडित ने कहा है- डॉन 3 को लेकर रणवीर सिंह के खिलाफ जारी नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव (असहयोग आदेश) वापस ले रहे हैं। संबंधित सभी पक्षों से इस मामले पर चर्चा की जाएगी और इसका समाधान निकाला जाएगा।

FWICE का ये फैसला उस समय में आया है, जब रणवीर सिंह द्वारा कमेटी के फैसले को चुनौती दी गई और उनके खिलाफ केस फाइल करने की योजना बनाई गई। इसके लिए रणवीर की तरफ से FWICE को लीगल नोटिस भी भेजा गया।

क्या है डॉन 3 का विवाद

दरअसल रणवीर सिंह ने निर्माता फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने वाली फिल्म डॉन 3 को साइन करने के बाद अचानक छोड़ दिया। जिसके चलते फरहान और रितेश को आर्थिक तौर पर 45 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ। रणवीर के इस रवैये को लेकर फरहान ने FWICE में शिकायत दर्ज की, जिसके बाद उन पर नॉन-कोऑपरेशन डायरेक्टिव के तहत FWICE ने बैन लगाने का एलान किया था, जो अब हट गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *