Kia Sonet को अपडेट करने की हो रही तैयारी, टेस्टिंग के दौरान दिखी नई जेनरेशन

वाहन निर्माता किआ की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में Kia Sonet को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता जल्‍द ही इस एसयूवी की नई जेनरेशन को लॉन्‍च करने की तैयारी कर रही है। इसे कब तक और किस तरह के बदलाव के साथ लॉन्‍च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Kia Sonet की आएगी नई जेनरेशन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किआ की ओर से सोनेट एसयूवी की नई जेनरेशन को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। हालांकि अभी निर्माता ने इस पर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन इसको हाल में ही टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।

हो रही टेस्टिंग

किआ की ओर से इस एसयूवी की नई जेनरेशन को लगातार टेस्‍ट किया जा रहा है। इसी दौरान एसयूवी को हाल में पहाड़ों पर टेस्टिंग के दौरान ही देखा गया है।

क्‍या मिली जानकारी

टेस्टिंग के दौरान देखी गई यूनिट को पूरी तरह से ढंका गया था, लेकिन इसके फ्रंट में बदलाव करते हुए स्प्लिट हेडलाइट और सोरेंटो जैसी एलईडी डीआरएल को दिया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें नया फ्रंट बंपर, ग्रिल को भी दिया जा सकता है। एसयूवी में नए इंटीरियर के साथ ही 12.3 इंच डिस्‍प्‍ले को भी दिया गया है। इसमें ADAS Level-2 को भी दिया जा सकता है।

मिलेगी ज्‍यादा जगह

किआ की ओर से सोनेट की नई जेनरेशन को सिरोस के प्‍लेटफॉर्म पर बनाया जा सकता है। जिससे इस गाड़ी में मौजूदा के मुकाबले ज्‍यादा जगह मिलेेगी।

कब होगी लॉन्‍च

किआ की ओर से अभी इस एसयूवी की नई जेनरेशन के लॉन्‍च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन उम्‍मीद है कि इस एसयूवी को 2027 में पेश किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *