पेट्रोल पंप पर मिल सकते हैं इथेनॉल के कई वेरिएंट्स, E20 और E85 के अलावा ये धांसू विकल्प उड़ा देंगे महंगे पेट्रोल का होश!

भारतीय बाजार में सरकार की ओर से कोशिश की जा रही है कि ज्‍यादा से ज्‍यादा वाहनों को ईथेनॉल वाले ईंधन से चलने वाले वाहनों में बदला जाए। फिलहाल देश में E20 ईंधन को ही ऑफर किया जा रहा है। लेकिन आने वाले कुछ सालों में देश में और कितनी तरह के ईथेनॉल वाले Flex Fuel को ऑफर किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

मिल रहा है E20 पेट्रोल

मौजूदा समय में देश में ई-20 पेट्रोल को ऑफर किया जा रहा है। सरकार की ओर से इस ईंधन को 2023 से ही ऑफर कर दिया गया था और अब इसे अनिवार्य किया जा चुका है। ऐसे में अब देश में किसी भी पेट्रोल पंप पर ई20 वाले ईंधन को भरवाया जा सकता है।

लॉन्‍च हुआ E85

सरकार की ओर से हाल में ही ई-85 पेट्रोल को भी देश में लॉन्‍च कर दिया है। इस पेट्रोल की कीमत को भी सामान्‍य ई20 वाले पेट्रोल की कीमत के मुकाबले 20 रुपये प्रति लीटर तक कम रखा गया है। हालांकि अभी इस ईंधन से चलने वाले वाहनों को निर्माताओं की ओर से बेहद सीमित संख्‍या में पेश और लॉन्‍च किया गया है।

विदेशों में मिलते हैं कई विकल्‍प

भारत में भले ही अभी ई20 और ई85 पेट्रोल को ऑफर किया गया है। लेकिन विदेशों में कई सालों से इससे भी ज्‍यादा विकल्‍प ऑफर किए जा रहे हैं।

E5 से E15 पेट्रोल

अमेरिका और यूरोप के कई देशों में काफी समय से ई5 से लेकर ई10 और ई15 जैसे पेट्रोल का उपयोग वाहनों के लिए किया जा रहा है।

E22 से E30

भारत में भले ही ई20 को अनिवार्य किया गया है। लेकिन ब्राजील जैसे देश में ई22 से लेकर ई30 तक के ईंधन का काफी ज्‍यादा मात्रा में उपयोग किया जा रहा है। ब्राजील में तो इस तरह के ईंधन को साठ के दशक से उपयोग में लाया जा रहा है।

E85 भी हो रहा उपयोग

दुनिया के कई देशों में ई85 ईंधन का बड़े पैमाने पर उपयोग किया जा रहा है। खासतौर पर अमेरिका और यूरोप में इस ईंधन का उपयोग किया जा रहा है। जिसे भारतीय बाजार में अब लॉन्‍च किया गया है।

E100 भी होता है ऑफर

ब्राजील जैसे देश में ई100 पेट्रोल का उपयोग भी किया जाता है। यह इकलौता ऐसा देश है जो अभी तक ई‍थेनॉल के कई तरह के मिश्रण वाले ईंधन का उपयोग लंबे समय से वाहनों में कर रहा है। लेकिन अब भारत में भी ई 20 और ई85 का उपयोग किया जा रहा है।

भारत में भी मिलेंगे विकल्‍प

भारत में भी ब्राजील की तरह ही ईथेनॉल वाले पेट्रोल के कई विकल्‍प अगले कुछ सालों में उपलब्‍ध हो जाएंगे। जिनमें मुख्‍य तौर पर ई20, ई30, ई85 और ई100 शामिल हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *