ऊना जिला परिषद में भाजपा का दबदबा, 17 में से 11 वार्डों पर जमाया कब्जा, किस सीट से कौन जीता?

9.5kViews
1459 Shares

 हिमाचल प्रदेश पंचायत चुनाव नतीजों में भाजपा आगे दिख रही है। जिला परिषद चुनाव में ऊना के सभी 17 वार्डों के परिणाम घोषित हो गए हैं। चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 17 में से 11 वार्डों पर जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस के खाते में 5 सीटें आई हैं, जबकि एक वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की है।

भाजपा को स्पष्ट बढ़त

जिला परिषद के चुनाव परिणाम ने स्पष्ट रूप से भाजपा को बढ़त दिलाई है। पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की जीत के बाद जिला परिषद में भाजपा का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। दूसरी ओर कांग्रेस को पांच वार्डों में सफलता मिली है, जबकि धनेत वार्ड से पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर की करीबी मानी जाने वाली निर्दलीय प्रत्याशी चंचला देवी ने जीत दर्ज कर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है।

किस वार्ड से कौन जीता

  • वार्ड       विजेता प्रत्याशी
  • मुबारिकपुर पवनजीत (भाजपा)
  • कुठेड़ा खैरलां अरुण लता (भाजपा)
  • ठठल सरबन सिंह (कांग्रेस)
  • सोहारी योगराज योगी (भाजपा)
  • लठियाणी अनीता देवी (भाजपा)
  • धनेत चंचला देवी (निर्दलीय)
  • टक्का   सुमित शर्मा (कांग्रेस)
  • चताड़ा    अनु ठाकुर (भाजपा)
  • देहलां अप्पर अविनाश कुमार (भाजपा)
  • रायपुर सहोड़ा  बिंदु शर्मा (भाजपा)
  • बाथू    ज्योति बाला (कांग्रेस)
  • दुलैहड़    सुलिन्द्र पाल कौर (कांग्रेस)
  • हरोली    केवल सिंह (कांग्रेस)
  • पंजावर    इंदु बाला (भाजपा)
  • अम्बोटा   पवन कुमार (भाजपा)
  • चलेट   आरती देवी (भाजपा)
  • भंजाल लोअर  गुरमुख सिंह (भाजपा)

अध्यक्ष की कुर्सी पर सबकी निगाहें

परिणामों के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। वहीं कांग्रेस ने भी पांच सीटों पर जीत दर्ज कर अपनी उपस्थिति बनाए रखी है। अब सभी की निगाहें जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव पर टिकी हैं, जहां राजनीतिक समीकरण महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *