छोटी ड्रेस पहनने के लिए डायरेक्टर ने Bhagyashree डाला था दबाव, 37 साल बाद सलमान की हीरोइन ने किया खुलासा

5.3kViews
1152 Shares

 सलमान खान की पहली लीड हीरोइन भाग्यश्री को भला कौन नहीं जानता। 90 के दशक में अपनी शानदार अदाकारी और बेबाक खूबसूरती के दम पर फैंस के दिलों पर राज करने वालीं भाग्यश्री ने हाल ही में एक हैरान करने वाला खुलासा किया है।

भाग्यश्री ने बताया है एक फिल्म में शॉर्ट ड्रेस पहनने के लिए डायरेक्टर ने उन्हें बार-बार फोर्स किया था, लेकिन एक्ट्रेस ने ऐसा करने से साफ मना कर दिया था। क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं-

भाग्यश्री ने किया था इनकार

कई बार इनकार करना भी, सीन को बेहतर बना सकता है। ऐसा ही कुछ हुआ था मैंने प्यार किया फिल्म के गाने मेरे रंग में रंगने वाली… गाने के दौरान भी। उस गाने में प्रेमिका का बर्थडे मना रहे सलमान खान का पात्र प्रेम अपनी प्रेमिका सुमन के लिए कई ड्रेस लेकर आता है, जिसमें से एक छोटी ड्रेस भी होती है।

उस ड्रेस को पहनने से सुमन का रोल निभाने वाली अभिनेत्री भाग्यश्री ने मना कर दिया था, जिसके बाद फिल्म के निर्देशक सूरज बड़जात्या ने पूरा सीन ही बदल दिया था।

भाग्यश्री उस फिल्म को याद करते हुए वैराइटी इंडिया को इंटरव्यू देते हुए अभिनेत्री ने कहा है- सूरज जी ने कहा कि पूरी फिल्म तुम्हारे अनुसार बनने वाली है, बस एक ड्रेस पहन सकती हो, क्योंकि ये ड्रेस पहने का मतलब होगा कि वह अपने प्रेमी पर भरोसा कर रही है। मैंने कहा, मैं नहीं पहनूंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *