नोएडा में ई-सिटी बसों के संचालन का बदला नियम, अब वीजीएफ की जगह फिक्स चार्ज देंगे तीनों प्राधिकरण

1547 Shares

उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण ने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) के ई सिटी बस का संचालन करने का अनुबंध साइन किया है। अनुबंध में वायबिलिटी गैप फंडिंग (वीजीएफ) के लिए 69 रुपये प्रति किलोमीटर यूपीएसआरटीसी को देने का निर्णय हुआ था, लेकिन अब अनुबंध में नियम शर्तो को बदल दिया गया है।

ई सिटी बस का संचालन यूपीएसआरटीसी तो करेगा, लेकिन संचालन में आने वाला संपूर्ण खर्च तीनों प्राधिकरण को ही वहन करना होगा। नोएडा प्राधिकरण महाप्रबंधक एसपी सिंह ने कहा कि यूपीए्सआरटीसी को वीजीएफ की जगह एक फिक्स चार्ज दिया जाएगा, जिसमें उनके स्टाफ का वेतन, बसों का रखरखवा, बिजली का बिल, बसों की खरीद पर आने वाला खर्च, ई बस संचालन में आइटी सेंटर डेवलप कर स्टाफ की भर्ती व अन्य सामग्री शामिल रहेगी।

सेक्टर-90 में डिपो स्टेशन पर यूपीएसआरटीसी को जगह उपलब्ध करा दी है। इससे तीनों प्राधिकरण को वीजीएफ का भार वहन नहीं करना पड़ेगा। कम खर्च में तीनों प्राधिकरण ई सिटी बस का संचालन कर सकेंगे, इस योजना में नोएडा प्राधिकरण ने नोडल एजेंसी चुना गया है, इसलिए उसके पास सारे अधिकार सुरक्षित रखे गए है। उन्होंने बताया कि सभी बसें निर्धारित समय सारिणी के अनुसार चल रही है।

यात्रियों की सुरक्षा व सुलभ सफर के लिए इनमें रियल टाइम लोकेशन ट्रैकिंग की डिजिटल सुविधा भी मिल रही है। शत-प्रतिशत इलेक्ट्रिक होने के कारण ये बसें शून्य प्रदूषण पर आधारित हैं, जिससे वायु व ध्वनि प्रदूषण में कमी आएगी और सड़कों पर निजी वाहनों का दबाव कम होने से लोगों को ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *