15 दिन बाद मथुरा में मिली गाजियाबाद से लापता हुए डेयरी संचालक की लाश, महापंचायत करने का फैसला स्थगित

लोनी थाना क्षेत्र के गनौली गांव में रहने वाले डेयरी संचालक का शव मथुरा की मांट विधानसभा स्थित गंगा नहर से बरामद होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि मृतक के स्वजन ने फोटो से शव की शिनाख्त की है और होने वाली महापंचायत को भी स्थगित कर दिया है।

बता दें कि कार सवार बदमाशों ने 30 मई को खड़खड़ी अंडरपास में दूध डेयरी संचालक ओंकार की गोली मारकर हत्या करने के बाद अपहरण कर सबको मेरठ की गंगनहर में फेंक दिया था।

हत्यारोपितों के गिरफ्तार होने के बाद उनके बयान के मुताबिक पुलिस गंगनहर में लगातार सर्च अभियान चला रही थी। शनिवार को मथुरा के मांट की नहर में शव मिलने की जानकारी स्वजन ने दी है। पुलिस फिलहाल स्वजन के मथुरा जाकर शिनाख्त करने के बाद ही कुछ जानकारी देने की बात कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *