मुजफ्फरपुर में जाम का झंझट होगा खत्म, चांदनी चौक-रामदयालु मार्ग होगा 6-लेन
शहर के सबसे व्यस्ततम मार्गों में एक रामदयालु से चांदनी चौक के बीच 4.50 किमी लंबी 6-लेन सड़क बनेगी। इससे हजारों लोगों को रोजाना जाम झेलने की समस्या से स्थाई तौर पर छुटकारा मिलेगा।
पथ निर्माण विभाग और बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अधिकारियों का मानना है कि बहुप्रतीक्षित रामदयालु नगर से चांदनी चौक के बीच 44.76 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 6 लेन सड़क के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई और दूसरे विभागों से अनुमति मिल चुकी है। जल्द ही सड़क चौड़ीकरण और उन्नयन का कार्य शुरू किया जाएगा।
परियोजना निदेशक एनएचएआई एवं पीआईयू-मुजफ्फरपुर के पत्रांक-701 के माध्यम से इस पूरी परियोजना के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत कर दिया गया है, जिससे कार्य में किसी प्रकार की बाधा नहीं रही और काम तय समय-सीमा के अंदर पूरा होने की राह पर है।बताया कि चांदनी चौक से रामदयालु नगर के बीच प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहनों का दबाव रहता है। इस सड़क के चौड़ीकरण और आधुनिक बनने से सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि चांदनी चौक से रामदयालु नगर के बीच लगने वाले निरंतर और भीषण जाम से लोगों को स्थायी मुक्ति मिल जाएगी।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

