Urban Vault ने Green SM Taxi से किया बड़ा करार, गुरुग्राम में सब लीज पर दिया 16000 sqft का ऑफिस

कोवर्किंग और फ्लेक्सिबल वर्कस्पेस मुहैया कराने वाली कंपनी अर्बन वॉल्ट (Urban Vault) ने गुरुग्राम में 16,000 वर्ग फुट का ऑफिस स्पेस सब-लीज पर इलेक्ट्रिक राइड-हेलिंग सर्विस देने वाली कंपनी ग्रीन एसएम (Green SM) को दिया है। यह ऑफिस Green SM के कामकाज का मुख्य केंद्र होगा, जिसने भारत में अपना काम शुरू किया है। यह नया ऑफिस गुरुग्राम के सेक्टर 54 में गोल्फ कोर्स रोड पर स्थित पारस ट्विन टावर्स में है।

ग्रीन एसएम ने भारत में अपना कामकाज) 5 जून, 2026 से ही शुरू किया है और दिल्ली-NCR उनका पहला मार्केट है। यह नया ऑफिस उनके लिए भारत में एक ‘ऑपरेशनल हब’ के तौर पर काम करेगा।

1000 सीटों के विस्तार की योजना

अर्बन वॉल्ट वर्तमान में ग्रीन एसएम को गुरुग्राम और बेंगलुरु में मिलाकर लगभग 500 सीटें दे रहा है। 2026 के अंत तक, जैसे-जैसे ग्रीन एसएम भारत में फैलेगा, यह क्षमता बढ़कर लगभग 1,000 सीटें होने की उम्मीद है। दिल्ली-एनसीआर में लॉन्चिंग के बाद, ग्रीन एसएम की योजना अपनी ऐप-आधारित इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा को भारत के अन्य बड़े शहरों में भी फैलाने की है।

अर्बन वॉल्ट के को-फाउंडर और सीईओ अमल मिश्रा ने कहा कि कंपनी ने भारत में ग्रीन एसएम के विकास में मदद करने के लिए उनके साथ साझेदारी की है। ग्रीन एसएम इंडिया के सीईओ बाच तुआन अन (Bach Tuan Anh) के अनुसार, भारत उनके लिए एक रणनीतिक बाजार है और देश भर में विस्तार करने के लिए एक विश्वसनीय वर्कस्पेस पार्टनर का होना बहुत जरूरी है।

अर्बन वॉल्ट का बिजनेस

अर्बन वॉल्ट वर्तमान में बेंगलुरु, पुणे और गुरुग्राम जैसे शहरों में 80 से अधिक स्थानों पर 70,000 से अधिक सीटों और 2.80 मिलियन वर्ग फुट वर्कस्पेस का प्रबंधन (manage) कर रहा है। कंपनी को वित्तीय वर्ष 2025-26 में 212 करोड़ रुपये से अधिक के टर्नओवर की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *