गुलमर्ग आ गोंडला राइड के इच्छुक पर्यटकों के लिए एक बुरी खबर कि वह फिलहाल गोंडोला जाय राइड का आनंद नही ले सकते हैं जम्मू-कश्मीर केबल कार कॉर्पोरेशन ने गुलमर्ग गोंडोला को अनिश्चित काल के लिए बंद रखने का फैसला किया है।
बता देते हैं कि दो हफ़्ते पहले 24 मई को एक बड़ी तकनीकी खराबी के कारण 300 से ज़्यादा पर्यटक हवा में फंस गए थे और एक बड़ा बचाव अभियान चलाना पड़ा था। कार्पोरेशन ने एक नए बयान में कहा है कि मेंटेनेंस और सुरक्षा जांच जारी रहने के कारण गोंडोला पर्यटकों के लिए अगली सूचना तक बंद रहेगा। एक आधिकारिक बयान में कारपोरेशन ने पर्यटकों को असुविधा होगी जिसके लिए कारपोरेशन ने खेद जताया है।
गोंडोला 25 मई से बंद है, जब एक तकनीकी खराबी के कारण सेवाएं रुक गई थीं और 300 से ज़्यादा पर्यटक हवा में लटकी हुई केबिन में फंस गए थे। इसके बाद केबल कार सिस्टम की विस्तृत तकनीकी जांच की गई। इंजीनियर बड़े पैमाने पर मेंटेनेंस का काम, सुरक्षा ऑडिट और परेशनल जांच कर रहे हैं ताकि यह पक्का किया जा सके कि सेवाएं फिर से शुरू होने से पहले यह सुविधा आम लोगों के इस्तेमाल के लिए सुरक्षित है।
यह घोषणा कॉरपोरेशन के उस संकेत के कुछ दिनों बाद आई है जिसमें कहा गया था कि गोंडोला 8 जून तक बंद रहेगा। हालांकि, मेंटेनेंस का काम अभी भी चल रहा है, इसलिए कार्पोरेशन ने इसे फिर से खोलने के लिए कोई खास समय-सीमा नहीं बताई है। अधिकारियों ने कहा कि सभी तकनीकी समस्याओं को ठीक करने और सिस्टम को ज़रूरी सुरक्षा मंज़ूरी मिलने के बाद ही सेवाएं फिर से शुरू की जाएंगी।


