फ्रांस और स्लोवाकिया जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे

1334 Shares

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 जून से 19 जून 2026 तक फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा पर रहेंगे। प्रधानमंत्री फ्रांस के एवियन में आयोजित होने वाले जी7 शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे।

विदेश मंत्रालय ने कहा, प्रधानमंत्री की आगामी यूरोप यात्रा से फ्रांस, स्लोवाकिया और जी7 देशों के साथ भारत की साझेदारी और मजबूत होगी।

यात्रा के पहले चरण में, प्रधानमंत्री 14 जून को राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय बैठक के लिए नीस जाएंगे और भारत-फ्रांस द्विपक्षीय संबंधों के पहलुओं की समीक्षा करेंगे।

नीस में, दोनों नेता संयुक्त रूप से भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का उद्घाटन भी करेंगे। नीस से प्रधानमंत्री स्लोवाकिया जाएंगे।

1993 में स्लोवाकिया की स्वतंत्रता के बाद से यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की स्लोवाकिया की पहली यात्रा होगी।

यात्रा के तीसरे चरण में, प्रधानमंत्री 16-17 जून को एवियन में होने वाले जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

विदेश मंत्रालय ने कहा, शिखर सम्मेलन के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी विश्व के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। यात्रा के अंतिम चरण में, प्रधानमंत्री यूरोप के सबसे बड़े प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप कार्यक्रम, विवाटेक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 18 जून को पेरिस जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *