लखीमपुर खीरी: एक ही रात में तीन घरों से 30 लाख के जेवर और सामान चोरी

1361 Shares

शनिवार रात मूड़ा बुजुर्ग गांव में घुसे चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। चोरों ने इन तीनों घरों से जेवर आदि सहित करीब 30 लाख के सामान पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

फरधान थाने के गांव मूड़ा बुजुर्ग निवासी रामगोपाल गिरि के घर की विंडो की जाली काटकर चोर अंदर घुसे। चोरों ने बक्शा आदि में रखे करीब 14 लाख के जेवर सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए।

वहीं मुकेश गिरि के घर में चोर पीछे से घुसे और करीब चार लाख के और कपड़े चोरी कर ले गए, जबकि पंकज शुक्ला के घर के बाहर लगे विंडो का दरवाजा तोड़कर चोरों ने अंदर घुसकर करीब दो लाख के जेवर और कपड़े चोरी कर ले गए।

सुबह जब यह लोग सोकर उठे तो कमरे का बिखरा सामान देखकर चोरी होने का पता चला। पीड़ितों के मुताबिक चोरी गए जेवर एवं अन्य सामान की कीमत करीब 30 लाख बताई जाती है। सूचना पर पहुंची पुलिस घटनास्थल की जांच-पड़ताल कर जल्द ही खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *