UGC NET Re-Exam 2026: यूजीसी नेट री-एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी, 1 क्लिक में करें डाउनलोड; एडमिट कार्ड इस दिन होंगे उपलब्ध

1148 Shares

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से तीन विषयों का री-एग्जाम 9 एवं 10 सितंबर को करवाया जाना है जिसके लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी गई है। सिटी स्लिप के माध्यम से अभ्यर्थी परीक्षा शहर की जानकारी हासिल करके अपनी पूर्व यात्रा की तैयारी कर सकते हैं। आपको आपको बता दें कि एनटीए द्वारा अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी के पेपर में कई गलतियों के बारे में शिकायतें मिलने पर इसे रद कर दिया गया था और अब इसे दोबारा करवाया जा रहा है।

एग्जाम डेट एवं शिफ्ट टाइमिंग
यूजीसी नेट री-एग्जाम 9 एवं 10 सितंबर 2026 को करवाया जायेगा। पहले दिन परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी। 9 सितंबर को पहली शिफ्ट में अंग्रेजी विषय की परीक्षा वहीं दूसरी शिफ्ट में कॉमर्स विषय का एग्जाम होगा। 10 सितंबर को सोशियोलॉजी की परीक्षा केवल सुबह की शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट के लिए टाइमिंग सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक एवं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा अपरान्ह 3 से शाम 6 बजे तक रहेगी।

ऑनलाइन डाउनलोड करें सिटी इंटीमेशन स्लिप

  • यूजीसी नेट जून री-एग्जाम सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक साइट ugcnet.nta.ac.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद ले Candidate Activity में Advance Intimation for Allotment of Re-Examination City to the Applicants of UGC-NET June 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया सिक्योरिटी पिन दर्ज करके सबमिट करना होगा।
  • इसके बाद सिटी ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड करके परीक्षा शहर की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

    एडमिट कार्ड कब होंगे उपलब्ध?

    एनटीए द्वारा यूजीसी नेट री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पूर्व जारी किये जा सकते हैं। ऐसे में उम्मीद है कि 5 या 6 सितंबर में एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जा सकते हैं। एग्जाम से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *