शहर के प्रसाद हॉस्पिटल के आईसीयू में आग लगने के मामले में तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सिटी एसपी में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि कल मामले की प्राथमिकी हुई थी। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है। अस्पताल के जिन लोगों की गिरफ्तारी हुई है उनमें मेंटेनेंस हेड, प्रशासक और आईसीयू में तैनात चिकित्सक शामिल हैं।
सिटी एसपी ने आगे कहा कि मामले की जांच चल रही है। अस्पताल के निर्माण एवं अन्य मामलों में अगर अस्पताल के मालिक दोषी पाए जाते हैं तो उनकी भी गिरफ्तारी होगी।
विदित हो कि गुरुवार सुबह अस्पताल के आइसीयू में आग लगने से छह मरीजों की मौत हो गई थी। कई मरीजों को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें कई की हालत गंभीर है।


