यह पहल यात्रियों और पर्यटकों में भरोसा जगाएगी क्योंकि इससे यह सुनिश्चित होगा कि वे केवल वेरिफाइड लोगों के संपर्क में आएं। बयान में कहा गया कि यह ऐप असली सर्विस प्रोवाइडर्स को डिजिटल पहचान और औपचारिक मान्यता देकर उन्हें सशक्त बनाता है। अमरनाथ यात्रा आधिकारिक तौर पर 3 जुलाई को शुरू होगी और 28 अगस्त को समाप्त होगी।