कोई सैड सॉन्ग नहीं, बल्कि 500 साल पुरानी कविता है ये गाना; अमृता सिंह की 37 साल पुरानी फिल्म से हुआ सुपरहिट

3.6kViews
1904 Shares

 साल 2014 में आई फिल्म ‘खूबसूरत’ का गाना ‘प्रीत करे दुख होय’, आपने जरूर सुना होगा। ये गाना हमारी सैड सॉन्ग्स की प्ले-लिस्ट में खास जगह रखता है, लेकिन क्या आप जानते हैं असल में ये गाना बॉलीवुड नहीं, बल्कि एक संत-कवियित्री से जुड़ा है?

जी हां, ये गाना आज से 500 साल पहले मीरा बाई ने लिखा था। आज हमें ये गाना सैड सॉन्ग लगता है, लेकिन मीरा बाई ने इसे प्रेम और समर्पण की भावना के साथ लिखा था। आगे चलकर इस गाने ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी जगह बनाई। आइए जानें मीरा बाई की इस गाने के पीछे की कहानी।

क्या है इन पंक्तियों का मतलब?

“जो मैं जानती, प्रीत करे दुख होय, तो नगर ढिंढ़ोरा पीटती कहती प्रीत न करियो कोय” के जरिए मीरा बाई कहती हैं कि अगर मुझे पहले से ये पता होता कि प्रेम करने पर इतना दुख सहना पड़ता है, तो मैं ढोल-नगाड़े बजाकर सभी को कहती कि तुम कभी किसी से प्रेम मत करना। इन पंक्तियों का मतलब सुनकर आपको लग सकता है कि इसमें मीरा बाई शिकायत कर रही हैं, लेकिन ऐसा नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *