भारत में कई तरह की तकनीक के साथ वाहनों को ऑफर किया जाता है। पेट्रोल और डीजल के लगातार बढ़ते दाम के कारण अब वाहन निर्माता Maruti की ओर से इस हफ्ते में Flex Fuel तकनीक वाली कार को लॉन्च किया जा रहा है। निर्माता किस गाड़ी को इस तकनीक के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
आएगी Flex Fuel कार
वाहन निर्माता मारुति की ओर से Flex Fuel की कार को इस हफ्ते में लॉन्च किया जाएगा। जिसके बाद देश में महंगे पेट्रोल से चलने वाली कारों की संख्या में कमी लाई जा सकती है।
केंद्रीय मंत्री ने दी थी जानकारी
कुछ समय पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने खुद इसकी जानकारी दी थी। जिसके बाद यह चर्चा शुरू हो गई थी कि मारुति की ओर से किस गाड़ी को सबसे पहले नई Flex Fuel तकनीक के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
कब होगी लॉन्च
निर्माता की ओर से औपचारिक तौर पर फ्लेक्स फ्यूल से चलने वाली गाड़ी को चार जून को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च के बाद भी इस गाड़ी को कुछ समय तक बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं करवाया जा सकेगा क्योंकि देश में अभी इस तकनीक की गाड़ी को चलाने के लिए पेट्रोल पंप पर ईंधन उपलब्ध करवाने में समय लगेगा।
किस गाड़ी को मिलेगी तकनीक
निर्माता की ओर से इस पर औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन उम्मीद है कि मारुति की ओर से भारत में पहली फ्लेक्स फ्यूल तकनीक के साथ Maruti Wagon R को ऑफर किया जा सकता है।
पहले हो चुकी है शोकेस
मारुति की ओर से इस गाड़ी को सबसे पहले 2023 के ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था। लेकिन तब यह सिर्फ प्रोटोटाइप वर्जन था। अब इस कार को 2026 में प्रोडक्शन वर्जन के तौर पर पेश किया जा सकता है।
क्या होगी खासियत
मारुति वैगन आर को फ्लेक्स फ्यूल तकनीक के साथ ऑफर किया जाएगा। जो पूरी तरह से ईथेनॉल पर चल सकेगी। इस कार में 85 से 100 फीसदी तक ईथेनॉल का उपयोग किया जा सकता है। जिससे गाड़ी में पेट्रोल का उपयोग ही नहीं किया जाएगा।


